![]() |
|
||||||||
|
|
||||||||
|
|
||||||||
|
|
||||||||
|
|
||||||||
कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा के फायदे ज्यादा |
||||
युवावस्था में प्रवेश करने वालों के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा खरीदना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब सवाल उठता है कि शुरुआत करें कैसे ? आज हम ऐसे सीक्रेट की चर्चा करेंगे जो बहुत कम लोगों को ही पता होगी। आपके विद्यार्थी जीवन को चिन्ता मुक्त करने के लिए भी बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं जिनकी जानकारी होना आपका हक़ है। मजह 500 रुपए सालाना खर्च कर आप एक विद्यार्थी के रूप में 50,000 रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर ले सकते हैं।
सालों पहले संत कबीर कह गये हैं, “काल करे सो आज कर आज करे सो अब । पल में परलै होइहैं , बहुरि करेगा कब”। भले ही उस जमाने में बीमा के झंझट का ईजाद नही हुआ था, थोड़े से प्रयास से समझा जा सकता है कि उक्त लाइनें बीमा के संदर्भ में कितनी सार्थक और समझ भरी नजर आती हैं। शुरुआत में ही आपको समझ लेना चाहिए कि ज्यादातर लोगों की आम समझ के विपरीत जीवन बीमा से पहले स्वास्थ्य बीमा ज्यादा जरूरी और फायदेमंद है। इसके पीछे का आसान तर्क तो यही है कि स्वास्थ्य बीमा आपके जीवन के साथ आपकी मदद के लिए तैयार रहता है जबकि बहुप्रचलित जीवन बीमा जिन्दगी के बाद आपके परिवारजन को कुछ आर्थिक मदद के सिवा ज्यादा कुछ नहीं दे सकता। तो युवावस्था में प्रवेश करने वालों के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा खरीदना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब सवाल उठता है कि शुरुआत करें कैसे ? आज हम ऐसे सीक्रेट की चर्चा करेंगे जो बहुत कम लोगों को ही पता होगी। आपके विद्यार्थी जीवन को चिन्ता मुक्त करने के लिए भी बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं जिनकी जानकारी होना आपका हक़ है। मजह 500 रुपए सालाना खर्च कर आप एक विद्यार्थी के रूप में 50,000 रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर ले सकते हैं। ये सुविधा 25 साल तक के विद्यार्थियों के लिए सुलभ है। अभिभावकों को इस बीमा की खरीद पर आयकर में छूट भी मिलती है और अगर संस्थान चाहे तो विद्यार्थियों का ग्रुप बीमा भी करा सकता है जिसमें 10 से 30 फीसदी की छूट तक मिलती है। नेशनल इंश्योरेन्स की विद्यार्थी मेडीक्लेम योजना ऐसी ही एक सेवा है जिसका लाभ उठाया जा सकता है।
स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत कम उम्र में करने के कई फायदे हैं। पहला तो ये कि आपकी उम्र कम होने की वजह से कवर पर प्रीमियम का खर्च कम होता है। अपनापैसा.काम पर प्रीमियम की तुलना करने पर पता चलता है कि अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप 1 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर चाहते हैं तो आपको हर साल 1150 से 6000 रुपए ( कवर की प्रकृति के अनुरुप) खर्च करना पड़ेगा वहीं अगर आप 30 साल में उसी कंपनी से बीमा लेना चाहेंगे तो आपका प्रीमियम करीब 15 फीसदी ज्यादा यानी 1370 - 7400 रुपए से कम नहीं बैठेगा। इसके साथ ही आपको मालूम होगा कि कंपनियां पहले से चली आ रही बीमारियों को कवर नही देती और इसके लिए आपको 3 से 4 साल तक के लिए इंतेजार करना पड़ता है। ये तथ्य काबिलेगौर इसलिए है कि कम उम्र में बीमा कवर लेने से आपकी ये शर्त कब पूरी हो गई आपको जरा सा भी अंदाज नहीं लग पाता क्योंकि 25 साल की उम्र में बीमारियों की संभावना कम ही होती है। तीसरी बात ये है कि जितने साल आपके क्लेमफ्री होते हैं यानी अगर आपने कोई क्लेम नहीं किया है तो आपका प्रीमियम बढ़ने की संभावना कम होती है क्योंकि कंपनी की निगाह में आपसे जुड़ा जोखिम कम होता है। तो कम उम्र में बीमा खरीदने से आपके प्रीमियम कम रहता है क्योंकि आपके क्लेमफ्री सालों की संख्या ज्यादा होती है।
|
|
Term Insurance |
An INSURANCE is an INSURANCE and Not an Investment N... |
| Full Article |
|
Unit Linked Insurance Plan |
In layman language, ULIP is a two-in-one financial inst... |
| Full Article |

